Major International Boundry Lines प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएँ।

Major International Boundry Lines प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएँ।


सीमाएँ राजनीतिक संस्थाओं या कानूनी न्यायालयों की भौगोलिक सीमाएँ हैं, जैसे कि सरकारें, संप्रभु राज्य, संघबद्ध राज्य और अन्य उप-अधीनस्थ संस्थाएँ।  सीमाएं उन क्षेत्रों को नियंत्रित करने वाले राजनीतिक या सामाजिक संस्थाओं के बीच समझौतों के माध्यम से स्थापित की जाती हैं;  इन समझौतों के निर्माण को सीमा परिसीमन कहा जाता है।


 कुछ सीमाएँ - जैसे कि राज्य की आंतरिक प्रशासनिक सीमा, या शेंगेन क्षेत्र के भीतर अंतर-राज्य की सीमाएँ - अक्सर खुली होती हैं और पूरी तरह से संरक्षित नहीं होती हैं।  अन्य सीमाएं आंशिक रूप से या पूरी तरह से नियंत्रित होती हैं, और केवल कानूनी रूप से नामित सीमा चौकियों पर ही पार की जा सकती हैं और सीमा क्षेत्रों को नियंत्रित किया जा सकता है।


प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएँ।

★ रेखा का नाम – डूरंड रेखा (Durand Line)
◆ देशों के मध्य – पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान
● 1886 में सर मार्टिमर डूरंड द्वारा निर्धारित।

★ रेखा का नाम – मैकमोहन रेखा (Macmahon Line)
◆ देशों के मध्य – भारत तथा चीन
● 1120 किमी. लंबी यह रेखा सर हेनरी मैकमोहन द्वारा निर्धारित की गई थी।

★ रेखा का नाम – रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line)
◆ देशों के मध्य – भारत तथा पाकिस्तान
● 1947 में भारत-पाकिस्तान सीमा आयोग के अध्यक्ष सर सायरिल रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित।

★ रेखा का नाम – 17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel)
◆ देशों के मध्य – उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम
● वियतनाम के एकीकरण के पहले यह देश को दो भागों में बांटती थी।

★ रेखा का नाम – 24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel)
◆ देशों के मध्य – भारत तथा पाकिस्तान
● पाकिस्तान के अनुसार कच्छ क्षेत्र का यह रेखा सही निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं करता है।

★ रेखा का नाम – 38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel)
◆ देशों के मध्य – उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया
● कोरिया को दो भागों में बांटती है।

★ रेखा का नाम – 49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel)
◆ देशों के मध्य – अमेरिका तथा कनाडा
● अमेरिका तथा कनाडा को दो भागों में बांटती है।

★ रेखा का नाम – हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line)
◆ देशों के मध्य – जर्मनी तथा पोलैंड
● प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की सेना यहीं से वापस लौटी थी।

★ रेखा का नाम – ओडरनास रेखा (Order-Neisse Line)*
◆ देशों के मध्य – जर्मनी तथा पोलैंड
● द्वितीय विश्व युद्ध के बाद निर्धारित की गई।

★ रेखा का नाम – मैगिनाट रेखा (Maginot Line)
◆ देशों के मध्य – जर्मनी तथा फ्रांस
● जर्मनी के आक्रमण से बचाव के लिए फ्रांस ने यह रेखा बनाई थी।

★ रेखा का नाम – सीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line)
◆ देशों के मध्य – जर्मनी तथा फ्रांस
● जर्मनी ने यह रेखा बनाई थी !

Tags - GK Tricks in hindi, international border line, अंतराष्ट्रीय सीमा रेखा, Gk-Tricks, Easy to remember gk-short-tricks, international border line Gk-Tricks, 
Suresh kumar

Welcome to Computer study hub. My Name is Suresh Kumar from Rajasthan. I am the founder of Computer Study hub, in This website you will find About Product Review, Computer Gk, General Knowledge, Motivational Quotes and All Other Competitive Exam Preparation

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post